Home उत्तर प्रदेश सपा-कांग्रेस पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले-भाजपा सरकार में अपराधियों का...

सपा-कांग्रेस पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले-भाजपा सरकार में अपराधियों का हो जाएगा खात्मा

deputy-cm-brajesh-pathak

बहराइचः उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में चुन-चुन कर अपराधियों को सजा दिलवाई जाएगी। पूर्ववर्ती सरकारों में अभियोजन की तरफ से लापरवाही की जाती थी लेकिन भाजपा सरकार में अपराधियों का खात्मा किया जाएगा। जनपद के नगर पालिका मैदान में आयोजित की गई चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ इटावा और सैफई में 24 घंटे बिजली मिलती थी। अब पूरे राज्य में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कहा कि हमारे रिश्तेदार पहले जब आते थे तो गांव और शहर में बिजली आपूर्ति के लिए रोस्टर की जानकारी लेते थे। सपा के शासनकाल में सिर्फ इटावा और सैफई में 24 घंटे बिजली दी जाती थी। वहीं अब पूरी यूपी की जनता को 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील भी की। इससे पूर्व जनसभा को जिले के प्रभारी मंत्री संजय निषाद, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा रामनिवास वर्मा बलहा विधायक सरोज सोनकर, जिला प्रभारी नीरज सिंह, चुनाव प्रभारी तरुण त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, ब्लाक प्रमुख पति संजय जायसवाल समेत अन्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें..UP: भाजपा पदाधिकारियों के साथ स्कूलों व मदरसों के बच्चों ने…

निर्विरोध निर्वाचित सभासद को किया सम्मानित

शहर के नगर पालिका मैदान में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से निर्विरोध निर्वाचित हुए आशीष सिंह को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि आशीष सिंह सभासद पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके खिलाफ कोई दूसरा प्रतिनिधि खड़ा नहीं हुआ था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version