Featured दुनिया

अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन

protest-on-taliban

वाशिंगटनः अफगानिस्तान में तालिबान हुकूमत की ओर से हाल में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के विरोध में यहां रह रहे अफगानिस्तान के लोगों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने तालिबान सरकार की इस नीति के खिलाफ लड़ने का संकल्प किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए अफगान कल्चरल सोसायटी की प्रतिनिधि कैलिफोर्निया की रेयान यासीनी ने रविवार को व्हाइट हाउस के सामने कहा- हम यहां लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए आवाज उठाने के लिए आए हैं। जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तब से लड़कियों के पास पढ़ने का अधिकार नहीं है। हम यहां यह सुनिश्चित करने आए हैं कि ऐसा नहीं हो।

ये भी पढ़ें..Corona in UP: सरकारी अस्पतालों में कोरोना से बचाव का टीका खत्म, बूस्टर डोज के लिए मची मारामारी

अफगान सोसायटी के अध्यक्ष नासिर खान ने तालिबान सरकार से देश में लड़कियों की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तानी लड़कियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारी हिकमत सोरोश ने कहा कि पूरी दुनिया तालिबानी फरमान को देख रही है। संयुक्त राष्ट्र को दखल देना चाहिए।

https://twitter.com/HabibKhanT/status/1609777776516648965?s=20&t=WwJ1FogRySNS1dmVJpiusg

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के खिलाफ सख्त आदेश जारी किया है। तालिबान के नए आदेश के बाद देशभर में किसी भी युवती या महिला को यूनिवर्सिटी में एंट्री नहीं मिल सकेगी। तीन महीने पहले ही पूरे अफगानिस्तान में हजारों लड़कियों और महिलाओं ने विश्वविद्यालयों में आयोजित एडमिशन टेस्ट दिया था। इससे पहले तालिबान ने अफगान पर कब्जा करने के बाद महिलाओं और युवतियों की शिक्षा को लेकर फरमान जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि पुरुषों के स्कूलों में महिला व युवती नहीं पढ़ सकेंगी। साथ ही इन्हें महिला टीचर ही पढ़ा सकेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)