कोरोना योद्धाओं के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, CMO को सौंपा ज्ञापन

फतेहाबाद: सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर स्वास्थ्य कोरोना योद्धाओं के समर्थन में कर्मचारियों द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन कर सीएमओ डॉ. संगीता अबरोल को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कोविड कर्मचारी नेता पूनम बिशनोई ने किया। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फतेहाबाद के प्रधान भूप सिंह भडोलावाली, जिला सचिव सुरजीत दुसाद, पूर्व जिला प्रधान बेगराज, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजपाल मिताथल, सचिव इंद्र घासी, नगरपालिका कर्मचारी संघ से ओमप्रकाश लोट, नरेश कुमार राणा, पब्लिक हैल्थ से राम सिंह, मेनपाल, आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन से रामनिवास शर्मा, हनुमान खिचड़, सुरेश कुमार प्रधान सिटी आदि उपस्थित हुए।

सकसं के जिला प्रधान भूप सिंह भडोलावाली ने कहा कि नौकरी से हटाए गए कोविड कर्मचारियों को सरकार तुरंत बहाल करे। इन कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपनी बेहतरीन सेवाओं से लोगों की जिंदगी को बचने का काम किया है। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भी इन कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने की बात कही गई है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई न होने से कर्मचारी वर्ग में निराशा है।

यह भी पढ़ेंः-विधानसभा चुनाव: प्रदेश और जिला स्तर पर वचन पत्र जारी करेगी…

23 व 24 मई को नगरपालिका कर्मचारी संघ की होने वाली हड़ताल का भी समर्थन किया और कहा कि इस हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ भी बढ़चढ़ कर भाग लेगा। कर्मचारी नेता ने कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले व प्रदर्शनों में भाग लेने वाले कर्मचारियों को रोका जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…