प्रदेश Featured दिल्ली

दिल्ली देश का पहला ऐसा राज्य जहां ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी

dcm1_837-min

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली देश का पहला राज्य है जहां पेड़ो को बचाने के लिए ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी लाई गई है। केजरीवाल ने शुक्रवार को मयूर विहार जाकर ट्रांसप्लांट किए गए पेड़ों को देखा और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली को हरा-भरा रखने के लिए हम हर साल नए पौधे भी लगा रहे हैं और बड़े पेड़ों को ट्रांसप्लांट भी कर रहे हैं। मयूर विहार में ट्रांसप्लांट किए गए 220 में से 190 पेड़ फिर से हरे भरे हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट में आने वाले कम से कम 80 फीसद पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन करना अनिवार्य है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पहले, किसी डेवलमेंट के प्रोजेक्ट में एक पेड़ काटने पर 10 नए पौधे लगाने होते थे, लेकिन अब 10 नए पौधे लगाने के साथ 80 फीसदी पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन भी करना होगा। दिल्ली सरकार पर्यावरण को लेकर बेहद गंभीर है।

यह भी पढ़ेंः-जुमे की नमाज के बाद टीले वाली मस्जिद पर नारेबाजी, डीजीपी...

इसी का परिणाम है कि दिल्ली में ट्री कवर 19.97 फीसद से बढ़कर 23 फीसद हो गया है। पॉलिसी के लागू होने के बाद ट्रांसप्लांट किए गए कुल पेड़ों में से 54 फीसद जीवित बचे हैं। कुछ जगहों पर ट्री ट्रांसप्लांटेशन की सफलता और असफलता को समझने के लिए देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट से ऑडिट कराया जाएगा। इस दौरान पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)