Featured दिल्ली टॉप न्यूज़

CM केजरीवाल को जान से मारने की साजिश कर रही भाजपा, सिसोदिया का बड़ा आरोप

Deputy-Chief-Minister-Manish-Sisodia

नई दिल्लीः दिल्ली और गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही सियासी जंग के बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा भाजपा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश कर रही है और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी धमकी भी दी है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी (आप) इस तरह की ओछी राजनीति से नहीं डरती। भाजपा की धमकी को लेकर वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

ये भी पढ़ें..राज्य सरकार का बड़ा कदम, आधुनिक कृषि तकनीक के लिए 100 किसानों को भेजेगी विदेश

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली और गुजरात के चुनावी माहौल से भाजपा घबरा रही है। अब भाजपा केजरीवाल का हत्या करवाना चाहती है। आप नेताओं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा बदनाम करने की कोशिश कर रही है। सिसोदिया ने कहा कि गुरुवार को मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को धमकी दी थी। इससे साफ है कि भाजपा केजरीवाल की हत्या करने की साजिश रच रही है। भाजपा सांसद ने जिस भाषा में बात की है वह सीधी धमकी है।

सिसोदिया ने आगे कहा कि वो भाजपा सांसद मनोज तिवारी कह रहे हैं कि सीएम केजरीवाल पर कोई भी हमला कर सकता है। यह सामान्य बात नहीं है। भाजपा सांसद लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए और भाजपा सांसद मनोज तिवारी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)