नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम चुनाव में (MCD) इस बार रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दिल्ली की त्रिलोकपुरी विधानसभा की बात करें तो यहां 3 वार्ड हैं। वार्ड 190 न्यू अशोक नगर सामान्य वार्ड है। वार्ड 191 मयूर विहार अनुसूचित जाति महिला आरक्षित वार्ड है और 192 त्रिलोकपुरी वार्ड अनुसूचित जाति आरक्षित वार्ड है। इस प्रकार त्रिलोकपुरी विधानसभा के 2 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और एक वार्ड सामान्य है। 2 वार्डो में भारतीय जनता पार्टी और 1 वार्ड में आम आदमी पार्टी की पकड़ मजबूत मानी जा रही है। 190 न्यू अशोक नगर सामान्य वार्ड से आम आदमी पार्टी की अनीता हाकम सिंह प्रत्याशी हैं तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के संजीव कुमार सिंह प्रत्याशी हैं। कांग्रेस से विशाल कुमार हैं। न्यू अशोक नगर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में है।
ये भी पढ़ें..CM केजरीवाल को जान से मारने की साजिश कर रही भाजपा, सिसोदिया का बड़ा आरोप
पूर्वांचली वोटरों की संख्या सर्वाधिक
यहां 63,700 मतदाता हैं। इन कुल मतदाताओं में पूर्वांचली मतदाता सर्वाधिक हैं और सूत्रों के अनुसार पूर्वांचली मतदाता भारतीय जनता पार्टी की तरफ जा रहा है इसलिए यहां हम भारतीय जनता पार्टी के संजीव सिंह के थोड़े बहुत वोट आम आदमी पार्टी की अनीता हाकम सिंह और कुछ वोट स्वराज पार्टी के रुपेश भारती काट सकते हैं। स्वराज पार्टी के रूपेश भारती पूर्वांचली बेल्ट से आते हैं। इसलिए पूर्वांचलियों का कुछ वोट रुपेश भारती को भी जाएगा, लेकिन वहां के अलग-अलग लोकल लोगों से बात करने पर पता लगा कि न्यू अशोक नगर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति बनाए हुए है।
MCD में दूसरी ओर 192 त्रिलोकपुरी अनुसूचित जाति आरक्षित वार्ड में आम आदमी पार्टी की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। लेकिन वहां पर लोकल लोगों से बात करने पर पता लगा त्रिलोकपुरी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र चौहान भी मजबूत स्थिति में हैं। सूत्रों के अनुसार त्रिलोकपुरी वार्ड का चुनावी समीकरण यह कहता है इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र चौहान और आम आदमी पार्टी के विजय कुमार के बीच कड़ा मुकाबला है।
वहीं त्रिलोकपुरी विधानसभा का मयूर विहार फर्स्ट वार्ड अनुसूचित जाति महिला आरक्षित वार्ड है। मयूर विहार फर्स्ट वार्ड के चुनावी समीकरण की अगर बात करें तो इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रेमा देवी का मुकाबला आम आदमी पार्टी की बिना बाल गुहेर के साथ है। कांग्रेस का यहां पर कोई खास वोट बैंक नहीं है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)