Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीदिल्ली के उपराज्यपाल VK सक्सेना ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

दिल्ली के उपराज्यपाल VK सक्सेना ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

नई दिल्ली: उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ( VK Saxena) ने शुक्रवार को दिल्ली के सिविक सेंटर में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया, उनके काम की सराहना की और आम लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में दिल्ली के मेयर और दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

 VK Saxena: उपराज्यपाल ने कहा अभी काफी सुधार की जरुर

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि सफाई कर्मचारी दिल्ली में सफाई और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी बड़ी ईमानदारी से निभा रहे हैं। उनकी मेहनत के हिसाब से उनका सम्मान किया जाना चाहिए। कुछ इलाकों, खासकर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के तहत आने वाले इलाकों में सफाई व्यवस्था अच्छी है, जबकि अन्य इलाकों में काफी सुधार की जरूरत है। हम सुनिश्चित करेंगे कि MCD इलाके भी NDMC इलाकों की तरह साफ-सुथरे और सुंदर बनें।

उपराज्यपाल की सफाई कर्मचारियों की सराहना

VK Saxena ने कोविड-19 महामारी, यमुना में आई बाढ़ और जी-20 सम्मेलन के दौरान सफाई कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दिल्ली के लोगों से भी सफाई बनाए रखने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों के दौरान दिल्ली में जो काम नहीं हो पाए, वे अब नई सरकार के दौरान पूरे किए जाएंगे। उपराज्यपाल ने कहा कि जब हम राजधानी में गड्ढे और कूड़ा-कचरा देखते हैं तो यह चिंता पैदा होती है कि क्या हम सही मायने में देश की राजधानी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- सीएम सुक्खू बोले- Natural farming से मिल रहा अर्थव्यवस्था को बल

दिल्ली के मेयर महेश खिंची ने कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी न केवल दिल्ली की सफाई में अहम योगदान दे रहे हैं, बल्कि जब भी किसी आपदा या विपत्ति में उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने बड़ी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें