spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीDelhi Rain: झमाझम बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, सड़कें बनी दरिया, कई...

Delhi Rain: झमाझम बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, सड़कें बनी दरिया, कई जगहों पर भयंकर जाम

Delhi Rain, नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। गुरुवार को राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना तो हुआ, लेकिन लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद तापमान में कमी आई और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। अच्छे मौसम के साथ कई परेशानियां भी खड़ी हो गई हैं।

जलभराव से लोग परेशान

जलभराव की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम और दूसरी दिक्कतें आ रही हैं। कुछ घंटों की बारिश ने दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। महरौली बदरपुर रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई वाहन पानी में आधे डूबे नजर आए। ऑफिस, स्कूल और बाजार के लिए निकले लोगों को पानी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बयां किया दर्द

एक स्थानीय महिला ने बताया कि भारी बारिश के बाद जलभराव की वजह से हालात काफी खराब हैं। हर साल बारिश के मौसम में इस इलाके में घुटनों तक पानी भर जाता है। सड़कों पर भयंकर जाम लगा हुआ है, पैदल चलने की जगह नहीं है। अपने गंतव्य तक पहुंचने का कोई साधन नहीं है। ऑटो रिक्शा और बसों को सड़कों पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ेंः- Gujarat Weather: गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ से मचा हाहाकार, अब तक 28 की मौत, 11 जिलों में रेड अलर्ट

मनवीर सिंह भी जलभराव के कारण डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। साकेत कोर्ट जाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जलभराव के कारण बसें और ऑटो रिक्शा नहीं मिल पा रहे हैं। घुटनों तक पानी भरा हुआ है, बारिश के मौसम में हमेशा इस इलाके का यही हाल रहता है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश जारी रहेगी। इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार लोधी रोड पर 9.2 सेंटीमीटर, सफदरजंग में 7.7 सेंटीमीटर, अयान नगर में 6.2 सेंटीमीटर, पालम में 5.4 और रिज इलाके में 1.8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें