spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीDelhi Election: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मनीष सिसोदिया...

Delhi Election: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मनीष सिसोदिया की बदली सीट


Delhi Election:
देश की राजधानी दिल्ली अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपनी दूसरी लिस्ट (Delhi AAP Candidate List 2025) जारी की। पार्टी ने दूसरी सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसमे खास बात ये है कि AAP पार्टी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है।

Delhi Election: पटपड़गंज से अवध ओझा लड़ेंगे चुनाव

मनीष सिसोदिया को इस बार पार्टी ने पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतारा है। हीं, आप ने हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया है। इसके अलावा आप ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, मुंडका से जसबीर कारला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी) और रोहिणी से प्रदीप मित्तल को टिकट दिया है।

Delhi AAP Candidate List 2025: देखें किसे कहां से मिला टिकट

इसके अलावा मादीपुर से राखी बिड़ला, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, पटेल नगर से प्रवेश रतन, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया, त्रिलोकपुरी से अंजना पारछा, पटपड़गंज से अवध ओझा, देवली से प्रेम कुमार चौहान, कृष्णा नगर से विकास बग्गा, शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी, मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान, और गांधी नगर से नवीन चौधरी (दीपू) को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ेंः- Maharashtra: फडणवीस सरकार साबित करेगी बहुमत

Delhi AAP Candidate List 2025: इससे पहले 11 प्रत्याशियों की थी घोषणा

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने नवंबर में अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 11 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। इनमें आम आदमी पार्टी ने छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, बदरपुर से राम सिंह, सीलमपुर से जुबैर चौधरी , सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, रोहतास नगर से सरिता सिंह , घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, मटियाला से सोमेश शौकीन, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला को टिकट दिया था

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें