Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीDelhi Election 2025: केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका, दिल्ली में...

Delhi Election 2025: केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका, दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP

Delhi Election 2025: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी (Congress) को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने साफ कर दिया है कि AAP 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उन्होंने साफ इनकार कर दिया है। केजरीवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा- आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

Delhi Election 2025: दिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस गठबंधन

दरअसल, राजनीति के गलियारों में चर्चा जोर पकड़ने लगी थी कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन कर सकती है। दावा किया जा रहा था कि गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बैठक भी हुई थी और कहा जा रहा था कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस को 15 सीटें दे सकती है। लेकिन, केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि कोई गठबंधन नहीं होगा।

वहीं आप सांसद राघव चड्ढा ने कांग्रेस से गठबंधन पर कहा कि कांग्रेस से गठबंधन की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं। किसी भी तरह के गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता। हम अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

Delhi Election 2025: चुनाव की तैयारियों में जुटे सभी दल

बता दें कि दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी, BJP और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी परिवर्तन यात्रा के साथ-साथ मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरू कर रही है। वहीं, कांग्रेस की न्याय यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए 31 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें