Featured दिल्ली क्राइम

Delhi: कुत्ते को लेकर हुए विवाद में भड़का प्रेमी, गर्लफ्रेंड की मां को मारी गोली

Palamu: Fast food shopkeeper shot dead by miscreants
fire-delhi नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक युवक (boyfriend) इतना भड़क गया कि उसने अपने प्रमिका की मां को ही गोली मार दी। गोली चलने से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पीड़ित महिला खतरे से बाहर है। उसका अस्पताल में उसका इजाल चल रहा है। यह घटना ​मध्य दिल्ली के डीबीजी रोड इलाके की है। वहीं देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि ''शनिवार शाम करीब 6 बजे पीसीआर को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस गौशाला रोड, सिद्धिपुरा पहुंची।'' घायल महिला को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस महिला का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी तलाश कर रही है। ये भी पढ़ें..सीएम एकनाथ शिंदे ने किए श्रीरामलला के दर्शन, श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की बेटी आलोक उर्फ प्रिंस के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। शनिवार को यानी 8 अप्रैल की रात उसका अपनी प्रेमिका की मां के साथ कुत्ते को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद बात इतनी बिगड़ गई कि आलोक ने उस पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गई। आरोपी आलोक थाना अमन विहार का रहने वाला है। पुलिस ने कहा, आलोक फरार है और टीमें उसे पकड़ने के लिए खोज रही हैं। फिलहाल आरोपी पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज दर्ज कर लिया गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)