
नई दिल्ली : दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गये हैं, उन्होंने लड़कियों के बारे में दिए विवादित बयान के बाद दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस से उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, शक्तिमान एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उनको शायद यह नहीं पता एक आदमी शक्तिमान तब बनता है जब वह महिला की इज्जत करना सीखे। टीवी पर उड़ने से कोई इंसान शक्तिमान नहीं बनता, मैंने दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें मैंने मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि मुकेश खन्ना का यह बयान महिला विरोधी है।
ये भी पढ़ें..बंगाल के हालात पर भाजपा ने लिखा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को…
दरअसल, मुकेश खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि, कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं, वो लड़की लड़की नहीं है। वो धंधा कर रही है। क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है। वो उसका धंधा है, आप उसमें भागीदार मत बनिए। इसलिए कहता हूं ऐसी लड़कियों से बचो।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)