Sunday, February 9, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDehradun News : 800 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति की...

Dehradun News : 800 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Dehradun News : देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 800 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

कार सवार दंपत्ति गिरी खाई में    

दरअसल, कार सवार दंपति विकासनगर से कनवा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कालसी से 10 किलोमीटर आगे कार अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय प्रशासन को हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की पोस्ट डाकपत्थर से टीम एएसआई सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचते ही एसडीआरएफ टीम ने राहत कार्य शुरू किया।

Dehradun News :  SDRF ने शव को खाई से शव को निकाला बाहर 

कार सवार महिला घायलावस्था में किसी तरह खुद सड़क तक पहुंच गई थीं। एसडीआरएफ ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर तुरंत अस्पताल भेजवाया। जबकि कार सवार पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी। SDRF ने मृतक का शव गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सौंपा।

ये भी पढ़ें: DL Renewal Process : अब मैनुअल जमा नहीं होगा मेडिकल सर्टिफिकेट, देखें नई प्रक्रिया

बता दें, घायल महिला की पहचान सुशीला देवी पत्नी माया सिंह पंवार निवासी ग्राम कनवा तहसील कालसी देहरादून व मृतक की पहचान माया सिंह पंवार निवासी ग्राम कनवा तहसील कालसी देहरादून के रूप में हुई है। स्थानीय प्रशासन ने सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें