Featured लाइफस्टाइल

Diwali Decoration 2022: कम बजट में इस तरह सजाएं घर, देखते रह जाएंगे सब

diwali-home_compressed

नई दिल्लीः दीपावली रोशनी का पर्व है। दीपावली से पहले लोग अपने घरों की सफाई करते हैं। माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं और उनके स्वागत के लिए घरों में सफाई की जाती है और आकर्षक सजावट की जाती है। कुछ लोग सजावट के लिए महंगे सामान खरीदते हैं, जो देखने में खूबसूरत लगते हैं। लेकिन, आप कम बजट में भी अपने घर को सपनों जैसा सुंदर बना सकते हैं।

अगर आप भी अपने घर को आकर्षक ढंग से सजाना चाहती हैं, लेकिन बजट कम है तो भी बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ बजट फ्रेंडली डेकोरेशन आइडिया बता रहे हैं, जिससे आप अपने घर को सजा सकती हैं। आइए जानते हैं -

रंग-बिरंगे फूलों से सजावट -

आप अपने घर को रंग-बिरंगे फूलों से सजा सकते हैं। बाजार में तरह-तरह के देशी फूल कम दामों में आसानी से मिल जाएंगे। रंग-बिरंगे फूलों की सजावट से आपका घर तो सुंदर लगेगा ही, साथ ही इनकी खुशबू पूरे वातावरण को खुशनुमा बना देगी।

ये भी पढ़ें..Diwali Rangoli Designs: इस दीपावली मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के...

घर के सामने बनाएं रंगोली -

दीपावली पर मेहमान घर पर आते हैं। ऐसे में आप अपने घर के प्रवेश द्वार पर रंगों से आकर्षक रंगोली बनाएं। रंगोली के लिए चटख रंगों जैसे लाल, नीला, पीला, नारंगी और हरे जैसे रंगों का प्रयोग करें। रंगोली बन जाने पर दीयों से इसे सजाएं। दीयों की रोशनी आपकी रंगोली में चार चांद लगा देगी।

लाइटों से करें सजावट -

दीपावली रोशनी का पर्व है। इस दिन अपने घर को लाइटों की झालरों से सजाएं। घर के बालकनी में भी लाइटें लगाएं, वहीं अगर पौधे हैं, तो उन्हें भी छोटी-छोटी लाइटों से जगमग कर सकते हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगेंगे। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)