Home उत्तर प्रदेश Lucknow News : विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव, सुरक्षा...

Lucknow News : विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव, सुरक्षा पर उठे सवाल

lucknow-news

Lucknow News : हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित विधायक निवास परिसर में मंगलवार को एक युवक का शव मिला। जिसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ डीसीपी सेन्ट्रल मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु की। पुलिस ने फॉरेंसिक के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए गए। बताया जा रहा है कि, शुरूआती जांच में युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ घटना की जांच में जुट गई है।

DCP सेन्ट्रल रवीना त्यागी ने दी जानकारी      

जानकारी देते हुए DCP सेन्ट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि, बर्लिंगटन चौराहा स्थित विधायक निवास परिसर में मंगलवार को एक युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मृतक युवक के पास कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। जिसके बाद DCP सेन्ट्रल ने बताया कि, जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। बता दें, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच लगातार की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Firozabad News : घर में बनें पटाखा गोदाम में विस्फोट , बच्ची सहित चार की मौत

सुरक्षा पर उठे सवाल 

गौरतलब है कि, बर्लिंगटन चौराहे स्थित जिस विधायक निवास परिसर में युवक का शव मिला है वहां विधायकों के साथ कई विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग रहते हैं। इसको देखते हुए यहां की सुरक्षा भी अन्य जगहों से अलग होनी चाहिए, लेकिन जिस तरह से इसके परिसर में युवक का शव मिला है उससे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version