Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही शरीर को स्वस्थ रखता है खजूर

dates-1

नई दिल्लीः खजूर स्वास्थ्य के लिए काफी पौष्टिक होता है। सूखे खजूर में ताजे खजूर की तुलना में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, आयरन और विटामिन बी 6 होता है। एक खजूर में केले की तुलना में प्रति वजन अधिक पोटेशियम होता है। अधिक मीठे होने की वजह से खजूर से नेचुरल कैंडी भी बनाई जाती है। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जिससे कई बीमारियों का खतरा कम होता है। खजूर में तीन शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट फ्लेवोनोइड्स, कैरोटेनॉइड्स और फेनोलिक एसिड होते है। फ्रुक्टोज खजूर का एक बड़ा स्रोत है जो सफेद चीनी के लिए एक अच्छा स्वस्थ विकल्प है।

खजूर को आसानी से आहार में जोड़ा जा सकता है। खजूर हड्डी को स्वस्थ रखता है और रक्त शर्करा विनियमन में मदद करने की क्षमता रखता है। खजूर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है। खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है यह शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। खजूर की मात्रा बढाकर खून की कमी को दूर किया जा सकता है। खजूर में फ्लूरिन भी पाया जाता है जिससे दांतों के क्षय को भी रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ेंःब्रिस्बेन हीट ने कोच डेरेन लेहमन के साथ अपने करार को...

खजूर के सेवन से पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है। क्योंकि यह घुलनशील और अघुलनशील फायबर से भरपूर होता है साथ ही साथ इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है। खजूर खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है क्योंकि इसमें प्राक्रतिक शुगर जैसे की ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज पाए जाते हैं। दूध में खजूर मिलाकर पीने से इसका दोगुना फायदा मिलता है। खजूर में सोडियम की कम मात्रा के कारण से यह शरीर के नर्वस सिस्टम के लिए बेहद लाभकारी है।