Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeबिहारहोली पर मेयर का फरमान...मचा घमासान, BJP बोली- ये आतंकी मानसिकता

होली पर मेयर का फरमान…मचा घमासान, BJP बोली- ये आतंकी मानसिकता

Anjum Ara: होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने को लेकर देश में बहस चल रही है। बिहार के दरभंगा जिले की मेयर अंजुम आरा के विवादित बयान से यह मामला और बढ़ गया है। दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने बयान में शहरवासियों से कहा है कि जुमे का समय नहीं बदला जा सकता है। इसलिए होली पर 2 घंटे का ब्रेक लें।

Anjum Ara का विवादित बयान

दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने कहा हमारे हिंदू भाई होली के दिन दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक होली न खेले। उन्होंने कहा कि जुमे का समय किसी भी हालत में नहीं बढ़ाया नहीं जा सकता, इसलिए होली पर दो घंटे का ब्रेक होना चाहिए।

अंजुम ने कहा है कि होली पर कोई भी विवाद पैदा नहीं करना चाहता। दो-चार असामाजिक तत्व हैं जो विवाद पैदा करते हैं। मैं दरभंगा के लोगों से कहना चाहती हूं कि अगर आपको कुछ गलत लगता है तो प्रशासन की मदद लें। किसी भी तरह की अफवाहों में न पड़ें। आपसी सौहार्द को खराब न करें।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने की कड़ी आलोचना

उनके इस बयान से सियासी घमासान मचा हुआ है। कई राजनेताओं के बयान सामने आए हैं। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक मेयर ने इस मामले में मांगी है। इस मामले पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा की मेयर अंजुम आरा द्वारा होली पर्व को लेकर दिया गया बयान बेहद निंदनीय है। संवैधानिक पद पर बैठकर इस तरह का बयान देकर सनातनियों की भावनाओं को न भड़काएं।

उन्होंने कहा कि मिथिला की धरती शांति और सद्भाव की धरती है। यह माता जानकी की जन्मभूमि है। यहां के लोग हर साल आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाते आ रहे हैं। सांसद ने जिला प्रशासन से इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि दरभंगा की महान जनता से अनुरोध है कि होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं।

ये भी पढ़ेंः- Ayodhya News : इकबाल अंसारी और आचार्य परम हंस ने खेली होली

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा आतंकवादी मानसिकता

भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने मेयर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘होली पर कोई रोक नहीं लगेगी। वो मेयर आतंकवादी मानसिकता वाली महिला है. वो मेयर गजवा-ए-हिंद मानसिकता वाली महिला है। हम उनके परिवार को जानते हैं। वो होली कैसे रोक पाएंगी? होली नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी। होली का कार्यक्रम 1 मिनट के लिए भी नहीं रुकेगा।’

जदयू ने जताई नाराजगी

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जुमे की नमाज हो, होली हो, दिवाली हो या छठ हो, शांति और व्यवस्था हमारा खास महत्व है। समाज में शांति बनाए रखना जिला प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों का काम है। जनप्रतिनिधि को सिर्फ सलाह देने का अधिकार है, इस तरह के बयान देकर मीडिया में सनसनी फैलाने का नहीं। जदयू नेता ने कहा कि कानून से छेड़छाड़ करने वालों को कानूनी तौर पर समझाया जाएगा।

शिवसेना नेता और विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि होली के त्योहार को एक सेकंड के लिए भी नहीं रोका जाएगा। रमजान मुस्लिम त्योहार है और होली हिंदू त्योहार है। साल में 52 बार जुमा आता है और होली एक बार। होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाना चाहिए।

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने भी दी प्रतिक्रिया

यूपी के रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा, “त्योहारों के जरिए लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं। त्यौहारों से यह संदेश जाता है कि देश के सभी लोग एक परिवार के सदस्य हैं। कुछ लोग त्यौहार का राजनीतिकरण करना चाहते हैं। कुछ लोग हैं जो लोगों को भड़का रहे हैं। उनकी कोशिश लोगों के बीच सौहार्द को खत्म करने की है, लेकिन देश की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें