Featured मनोरंजन

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने पकड़ी साउथ की राह, अनिल रविपुडी की फिल्म से करेंगी डेब्यू

sonakshi-sinha1

मुंबईः बॉलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबर है कि सोनाक्षी जल्द ही टॉलीवुड यानी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक अनिल रविपुडी सोनाक्षी सिन्हा को अपनी फिल्म में साइन करने जा रहे हैं।

इसके लिए अनिल रविपुडी हाल ही में मुंबई में थे और उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म की स्क्रिप्ट भी दिखाई थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और साउथ के हिट स्टार नंदमुरी बालकृष्णन को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए एक अलग ही अनुभव होगा। अनिल रविपुडी कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं इस फिल्म के साथ वह बालकृष्ण के फैन्स को इम्प्रेस करने की कोशिश करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें..येरुशलम के दो प्रवेश द्वारों पर ताबड़तोड धमाके, एक व्यक्ति की...

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आयीं थीं। फिल्म में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी लीड रोल में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में भी दिखाई देने वाली हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…