खेल Featured टॉप न्यूज़

CWG 2022: नौवें 9वें दिन कुश्ती में जमकर बरसा सोना, भारत की झोली में आए 14 मेडल

CWG-2022-2

बर्मिंघमः राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG 2022) के नौवें दिन भारत के लिए एक और स्वर्णिम दिन रहा, जहां पहलवानों ने अपना वर्चस्व स्थापित किया। 9वें दिन भारत की झोली कुल 14 मेडल आए। जिसमें 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल थे। तीन गोल्ड कुश्ती में आए जबकि पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने स्वर्ण जीता। एथलेटिक्स में 2 रजत पदक आए, वहीं, लॉन बाउल्स में भारतीय फोर पुरूष टीम ने रजत पदक जीता। इस तरह अब भारत मेडल टैली में 40 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। मुक्केबाजी में तीन मुक्केबाजों ने कांस्य पदज जीता, तो चार ने फाइनल में प्रवेश कर भारतीय टीम के लिए पदक पक्के किये। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें..लखनऊः पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी के बेटे को सीने में लगी गोली, लोहिया अस्पताल में भर्ती

कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने 12 पदक जीते

नौवें दिन कुश्ती में बारतीय पहलवानों का वर्चस्व रहा, जहां भारत ने छह पदक जीते। विनेश फोगाट, रवि दहिया और नवीन ने स्वर्ण पदक जीता, तो पूजा सिहाग, पूजा गहलोत और दीपक नेहरा ने कांस्य पदक जीता। इस तरह कुश्ती में भारत को कुल 12 पदक मिले। इससे पहले शुक्रवार को दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक को स्वर्ण पदक मिला था। अंशु मलिक को रजत से संतोष करना पड़ा था। वहीं, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीता था। इस तरह भारत के सभी 12 पहलवानों ने पदक जीतने में सफलता हासिल की।

https://twitter.com/mlkhattar/status/1555965810606084097?s=20&t=CMGfxayIu6o0DlS42CQLag

एथलेटिक्स में भारत को मिले दो पदक

एथलेटिक्स में भारत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर रेस वॉक फ़ाइनल में रजत पदक जीता, तो वहीं,अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता। प्रियंका ने 43 मिनट और 38 सेकंड में मैराथन दूरी को कवर करते हुए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सीडब्ल्यूजी 2022 में ट्रैक और फील्ड में भारत को तीसरा पदक दिलाया। उनसे पहले मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद में रजत) और तेजस्विन शंकर (ऊंची कूद में कांस्य) ने ट्रैक और फील्ड में भारत के लिए पदक जीते हैं।

https://twitter.com/Media_SAI/status/1556007474905632768?s=20&t=CMGfxayIu6o0DlS42CQLag

वहीं, अविनाश ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता। इन खेलों में भारत का यह 28वां और एथलीट में चौथा पदक है। अविनाश ने अपनी रेस 8.11.20 मिनट में खत्म की। इसके साथ ही उन्होंने तीन हजार मीटर रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वो स्वर्ण पदक जीतने वाले अब्राहम किबिवॉट से सिर्फ 0.5 सेकेंड पीछे रहे।

लॉन बाउल्स में पुरुष टीम ने जीता रजत

लॉन बाउल्स में पुरुष टीम (चार खिलाड़ी) को फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय टीम को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा है। 14 एंड के बाद भारतीय टीम यह मैच 18-5 से हार गई। भारत के लिए सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने कमाल किया है।

भारतीय मुक्केबाजों ने दिखाया दम, जीते तीन कांस्य

भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लैंबोरिया, मोहम्मद हुसामुद्दीन और रोहित टोकस ने अपने सीडब्ल्यूजी 2022 अभियानों का समापन कांस्य पदक के साथ किया। नीतू घंघास, अमित पंघाल, निकहत जरीन और सागर अपने-अपने मुकाबलों में सफल रहे और अपने-अपने वर्ग में फाइनल में जगह बनाई।

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड चार विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी। वहीं भारत के स्टार पैडलर शरथ कमल ने शनिवार को पुरुष और मिश्रित युगल दोनों स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचने के साथ ही राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG 2022) में भारत के लिए दो पदक पक्के कर दिए।

शरथ ने पहले जी साथियान के साथ जोड़ी बनाकर रोमांचक पुरुष युगल सेमीफाइनल में निकोलस लुम और मिन्ह्युंग जी की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 3-2 (11-9, 11-8, 9-11, 12-14, 11-7) से हराया। इसके बाद शरथ ने युवा श्रीजा अकुला के साथ मिश्रित युगल फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने निकोलस लुम और मिन्ह्युंग जी की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी पर 3-2 (11-9, 11-8, 9-11, 12-14, 11-7) से जीत दर्ज की। इससे पहले शरथ ने एकल वर्ग के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सिंगापुर के योंग इजाक क्वेक को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शरथ ने क्वेक को 4-0 (11-6, 11-7, 11-4, 11-7) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Image

बैडमिंटन में सिंधु सेमीफाइनल में

बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने शनिवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया। सिंधु ने इस चुनौतीपूर्ण तीन गेम तक चले मुकाबले में गोह को 19-21, 21-14, 21-18 से हराया। हालांकि स्क्वैश के मिश्रित युगल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सौरव गोपाल और दीपिका पल्लीकल की जोड़ी को न्यूजीलैंड के जोएल किंग और पॉल कॉल की जोड़ी ने हराया है। अब भारतीय जोड़ी कांस्य पदक के लिए खेलेगी।

भारत के पदक विजेता

भारत ने अब तक इन खेलों में कुल 40 पदक जीते हैं, जिनमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदत शामिल हैं।

स्वर्ण पदक विजेता : मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस)।

रजत पदक विजेता : संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम।

कांस्य पदक विजेता : गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)