देश Featured दुनिया मनोरंजन

पोलैंड में हरिवंश राय बच्चन के नाम रखा गया चौराहे का नाम, भावुक हुए अमिताभ-अभिषेक

poland

 

मुंबई: बॉलीवुड महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के दिवंगत पिता और कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन के नाम पर पोलैंड के व्रोकला शहर में एक चौराहे का नाम रखा गया है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने कहा है कि, यह उनके परिवार और भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल है।

78 साल के अभिनेता ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक साइनबोर्ड की तस्वीर पोस्ट की जिस पर हरिवंश राय बच्चन का नाम लिखा हुआ था। बच्चन ने कहा, " पोलैंड के व्रोकला शहर की नगर परिषद ने एक चौक का नाम मेरे पिता के नाम पर रखने का फैसला किया। दशहरे पर इससे बड़ा आशीर्वाद कुछ और हो नहीं सकता था।"

इसके साथ उन्होंने रामचरित मानस की एक चौपाई और उसका अर्थ भी समझाया है। वहीं अभिषेक बच्चन ने पिता के ट्वीट को री-ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''प्रबिसि नगर कीजे सब काजा. हृदयं राखि कोसलपुर राजा।' ~ रामचरितमानस ,सुंदर कांड. भावार्थ, अयोध्यापुरी के राजा श्री रघुनाथजी को हृदय में रखे हुए नगर में प्रवेश करके सब काम कीजिए। व्रोकलॉ, पोलैंड के सिटी काउंसिल ने एक चौराहे का नाम मेरे पिता के नाम रखने का फैसला लिया है।''

https://twitter.com/juniorbachchan/status/1320575292612567041  

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में पोलैंड के एक चर्च में डॉ. हरिवंश राय बच्चन के लिए प्रार्थना रखी गई थी। बिग बी वहां की जनता का यह प्यार देख इमोशनल हो गए थे। उन्होंने प्रार्थना की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "यूरोप के सबसे पुराने चर्चों में से से एक पोलैंड में बाबूजी के लिए हुई प्रार्थना। दिल छूने और भावुक करने वाला लम्हा। उनकी आत्मा को जरूर शांति और प्यार मिलेगा। इस सम्मान के लिए शुक्रिया बिशप और पोलैंड की जनता।"

बता दें, इस साल जुलाई में व्रोकला विश्वविद्यालय के छात्रों ने हिंदी के दिवंगत कवि को श्रद्धांजलि दी थी और उनकी लोकप्रिय कविता "मधुशाला" का पाठ किया था। साल 2019 में अमिताभ बच्चन पोलैंड गए थे, जहां उनके पिता को देश के सबसे पुराने चर्चों में से एक में सम्मानित किया गया था। हरिवंश राय बच्चन को 1976 में हिंदी के प्रति उनकी सेवा के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया था। 2003 में उनका निधन हो गया था।