Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

गर्भावस्था के दौरान केसर का सेवन कई समस्याओं को रखता है दूर, जानें इसके लाभ

saffron2

नई दिल्लीः गर्भावस्था के दौरान महिला को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में गर्भवती महिला को अक्सर लोग केसर खाने की भी सलाह देते हैं। इसके पीछे वह यह तर्क देते हैं कि केसर के सेवन से होने वाला बच्चा गोरा पैदा होगा। इस तर्क में भले ही सच्चाई हो या न हो लेकिन गर्भवती महिला के लिए केसर का सेवन करना फायदेमंद होता है। केसर में कई तरह के औषधीय गुण पाये जाते हैं जो गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं केसर के कई फायदे..

मूड स्विंग्स में कमी
गर्भावस्था के दौरान हार्मोन में कई तरह के बदलाव आते है। इन बदलाव का सीधा असर गर्भवती महिला के व्यवहार पर पड़ता है। जिससे उसका काफी मूड स्विंग्स करता है। साथ ही स्ट्रेस भी होता है। ऐसे में केसर का सेवन गर्भवती महिला के लिए आयुर्वेदिक औषधि की तरह कार्य करता है। जिससे मूड स्विंग्स की समस्या में राहत मिलती है।

हाई ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित
गर्भावस्था के दौरान हाइपरटेंशन की समस्या आम होती है। जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है। इससे गर्भवती महिला को काफी समस्या होती है। ऐसे में केसर का सेवन इस समस्या को भी दूर करता है। इसलिए गर्भवती महिला को उचित मात्रा में केसर का सेवन अवश्य करना चाहिए।

ये भी पढ़ें..करौली-जहांगीरपुरी और खरगोन हिंसा का कनेक्शन पता लगाने में जुटीं जांच...

अच्छी नींद
प्रेग्नेंसी के दौरान महिला कई तरह की समस्याओं से जूझती है जिसका असर उसकी नींद पर भी पड़ता है। यदि महिला को अच्छी नींद नहीं आती है तो उसके शिशु का विकास भी प्रभावित होता है। इसलिए गर्भवती महिला को दूध के साथ केसर का सेवन करना चाहिए। इससे महिला का मस्तिष्क शांत होता है और उसके अच्छी नींद भी आती है।

पाचन तंत्र को रखता है दुरूस्त
गर्भावस्था के दौरान महिला को पेट से संबंधित कई शिकायतें होती है। उसकी पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है। ऐसे में केसर के सेवन से उसका मेटाबाॅलिज्म मजबूत बनता है और उसका डाइजेशन सिस्टम भी मजबूत होता है। इससे गर्भवती महिला को एसिडिटी से भी राहत मिलती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)