Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर शहद के सेवन से इन बीमारियों से मिलता है छुटकारा

honey3

नई दिल्लीः शहद एक ऐसी एंटीबायोटिक औषधि है जो लगभग हर किसी की रसोई में आसानी से मिल जाती है। इसके औषधीय गुण कई रोगों को समाप्त करने में मददगार साबित होते है। वर्षों से पारंपरिक उपचार में शहद का उपयोग होता चला आ रहा है। रोजाना शहद के सेवन से त्वचा पर भी चमकदार बनती है। डॉक्टरों के मुताबिक शहद में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण कंपाउंड्स हमारे शरीर में कई तत्वों की पूर्ति करते हैं। शहद के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाने में सक्षम है। सर्दी, खांसी और कफ जैसे मौसमी बीमारियों को शहद दूर करता है। प्रातःकाल खाली पेट गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पेट से संबंधित बीमारियां दूर होती है और वजन भी नियंत्रित होता है। इसके साथ ही शहद का रोजाना सेवन करने से खून साफ होता है। शहद के सेवन के कई और चमत्कारिक फायदे होते हैं।

बालों बनाए मजबूत हमारे शरीर में बाल एक ऐसा हिस्सा है जो हमारी सुंदरता को बढ़ाता है। अगर बाल झड़ने की समस्या है या आपके बाल जरूरत से ज्यादा गिरने लगे हैं तो रोजाना दो चम्मच शहद खाया कीजिए। ऐसा करने से आपके बाल मजबूत होंगे और बाल गिरने की समस्या दूर हो जाएगी।

ऊर्जा का बेहतरीन स्त्रोत रोजाना शहद खाने से शरीर के अंदर ऊर्जा पैदा होता है और आप लंबे समय तक बिना थके अपना काम निरंतर कर सकते हैं।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद चुस्त और दुरुस्त रहने के लिए मांसपेशियों का स्वस्थ रहना आवश्यक है। जानकार बताते हैं कि शहद का सेवन करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत बनती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद शहद हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद औषधि मानी जाती है। यह हमारे खून को साफ करने के साथ हमारे रंग को निखारता है और हमारी त्वचा को बेहद मुलायम बनाता है। अगर आप अपनी त्वचा को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो रोज सुबह गर्म पानी में शहद मिलाकर पीजिए।

कैंसर के रिस्क को करें कम शहद के अंदर कई महत्वपूर्ण ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ट्यूमर के रिस्क को कम करते हैं साथ में शहद का सेवन रोजाना करने से पेट के कैंसर से भी बचा जा सकता है।

एंटीसेप्टिक की तरह करें काम शहद एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। अगर आपकी त्वचा कट गई है या जल गई है तो उस पर शहद लगाइए। ऐसा करने से कटी हुई त्वचा या जली हुई त्वचा जल्दी ठीक होती है और किसी तरह का इन्फेक्शन भी नहीं होता है।

यह भी पढ़ेंःजानें कब है आषाढ़ी अमावस्या, इस दिन तर्पण करने से मिलती है पितरों को शांति

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए रोजाना दो चम्मच शहद को हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर पीने से शरीर के अंदर इम्युनिटी बढ़ती है। शहद के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर साबित होते हैं।