Featured राजस्थान राजनीति

CM गहलोत का बड़ा ऐलान, 'राहुल गांधी को मनाऊंगा, नहीं माने तो अध्यक्ष पद के लिए करूंगा नामांकन

cm ashok gahlot
गहलोत

नई दिल्लीः कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव लेकर पार्टी के अंदर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में जैसे अशोक गहलोत ने मंगलवार रात विधायकों संग बड़ी बैठक की। इस बैठक में गहलोत ने साफ कर दिया कि वह राहुल को मनाने की आखिरी कोशिश करेंगे। अगर वह नहीं राजी हुए तो फिर गहलोत खुद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे।

ये भी पढ़ें..Mumbai: लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल पर लगा जुर्माना, जानें पूरा मामला

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव के लिए पीछे नहीं हटेंगे

वहीं बुधवार को दिल्ली पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि अगर पार्टी चाहती है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ें, तो वो पीछे नहीं हटेंगे। बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे गहलोत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, मैं किसी भी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा और संकट की इस घड़ी में जहां भी और जैसे भी मेरी जरूरत होगी, पार्टी की सेवा करूंगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। गहलोत ने कहा कि वह दी गई सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और संकेत दिया कि वह पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री दोनों पद एक साथ हैंडल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी पद के इच्छुक नहीं हैं, बल्कि फासीवादी (भाजपा) सरकार को हटाने की दिशा में काम करना चाहते हैं।

गांधी फैमिली के वफादार शशि थरूर

इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना से पहले प्रतिनिधियों की सूची देखने के लिए एआईसीसी मुखयालय पहुंचे। थरूर को जी-23 समूह के संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है जो चुनाव लड़ने की स्थिति में गांधी फैमिली के वफादार को चुनौती दे सकते हैं। मुख्यमंत्री गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने की संभावना है और फिर केरल में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। हर कोई एक मजबूत कांग्रेस चाहता है और सभी दलों को एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। पार्टी में चुनाव सभी कांग्रेस सदस्यों के लिए खुले हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)