प्रदेश हरियाणा

दो गुटों में बटी महंगाई और बेरोजगारी का विरोध कर रही कांग्रेस

5ftd2_199-min

फतेहाबादः बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और नशे के खिलाफ कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को प्रदेशभर में कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। फतेहाबाद में कांग्रेस एक बार फिर दो गुटों में बंटी नजर आई। शुक्रवार को भारी बरसात के चलते जहां पूर्व संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा अपने समर्थकों सहित धरने को स्थगित कर अपने कार्यालय में चले गए, वहीं बाद में कांग्रेस के दूसरे गुट द्वारा पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह के नेतृत्व में लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इसके बाद कांग्रेस के दूसरा गुट के कार्यकर्ता पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचे और धरना देकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस नेत्री कृष्णा पूनिया सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे। पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई की मार से बेहाल है। लोगों को राहत देने की बजाय केन्द्र सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों के घर भरने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ेंः-Jharkhand: चर्चित अधिवक्ता राजीव कुमार के ठिकानों पर कोलकाता पुलिस की...

अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ धोखा बताते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बरसात के कारण पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया था लेकिन हम अपनी पार्टी के कार्यक्रम अनुसार यहां पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और भुखमरी बढ़ती जा रही है। जिस कारण युवा नशे के चंगुल में फंसते जा रहे हैं। खाद्य पदार्थों पर भी जीएसटी लगाकर आम जनता को भूखे मारने को सरकार उतारू है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)