कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले, भारत जोड़ो यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं, लेकिन इसका फायदा संभव

जयपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, लेकिन इसका चुनावों में फायदा जरूर हो सकता है। रमेश सोमवार को भारत जोडो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश के दूसरे दिन झालावाड में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य विपक्ष को एकजुट करना नहीं है, बल्कि कांग्रेस के मजबूत हुए बिना विपक्ष की एकजुटता का कोई मतलब नहींं है।

रमेश ने कहा कि कांग्रेस वर्ड पर हमें पेटेंट करवाना चाहिए था, यह गलती हमारी है। आज देखिए कितनी कांग्रेस खड़ी हो गई है देश में कांग्रेस नाम से। वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस। कांग्रेस काे इससे नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में खुलेगा देश का पहला शासकीय पंचकर्म केंद्र, मंगलवार को…

रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी की नीयत और नीति के कारण भारत टूटने का खतरा बढ़ रहा है। विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा है। राजनीतिक तानाशाही तीसरा बड़ा खतरा है। इन तीन खतरों का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। पत्रकार वार्ता को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने भी संबोधित किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)