Home मध्य प्रदेश Madhya Pradesh News : आज से शुरू होगी कांग्रेस की किसान न्याय...

Madhya Pradesh News : आज से शुरू होगी कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

madhya-pradesh-news

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी किसानों को साधने के लिए “किसान न्याय यात्रा” निकालने जा रही है। बता दें, मंदसौर जिले के गरोठ से इसकी शुरुआत की जाएगी। वहीं इस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ही यात्रा में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ किसान नेता और किसान संगठन के लोग भी शामिल होंगे। वहीं इस यात्रा इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी विभिन्न जिलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी।

MSP की मांग को लेकर करेंगे प्रदर्शन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि, भाजपा की सरकार फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के वादे को पूरा करने में विफल रही है। कांग्रेस किसानों को न्याय दिलाने के लिए यह यात्रा निकाल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पार्टी हर जिले में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन करेगी पटवारी ने बताया कि, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य नेता विभिन्न जिलों में यात्रा में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में बोले Rahul Gandhi, भारतीय राजनीति में प्रेम और सम्मान का अभाव

Madhya Pradesh News : कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि, राज्य सरकार का नेतृत्व कर चुके केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आय लगभग दोगुना करने का करीब एक लाख बार वादा किया था और भाजपा ने गेहूं एवं धान के लिए क्रमशः 2,700 रुपये और 3,100 रुपये एमएसपी देने का वादा किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि, अभी तक MSP घोषित क्यों नहीं की गई है। इस साल किसानों को सोयाबीन के लिए वही कीमत दी गई जो उन्हें दस साल पहले मिली थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, खेती की लागत करीब 4,000 रुपये प्रति क्विंटल थी, लेकिन फसल का मूल्य 3,800 रुपये दिया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version