नई दिल्लीः भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को फैंस काफी पसंद करते हैं। आज आम्रपाली दुबे अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। यू-ट्यूब पर भी आम्रपाली के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग की बदौलत आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा पर राज करती हैं। उनके जन्मदिन पर कई भोजपुरी सितारे समेत उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ ने आम्रपाली को जन्मदिन की बधाई दी है। हाल ही में दोनों का एक नया गाना ‘ओठवा से ओठ के मिलाप’ रिलीज हुआ था, जो काफी वायरल हुआ है। भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने आम्रपाली की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस को हैप्पी बर्थ-डे। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।’
यह भी पढे़ंः-मकर संक्रांति पर इन चीजों के दान से चमकेगा भविष्य का सूर्य
वहीं भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडे ने भी सोशल मीडिया के जरिए आम्रपाली को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने आम्रपाली की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा कि ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई आम्रपाली जी, हमेशा खुश रहिए।’ आम्रपाली ने अपने करियर की शुरूआत टीवी शो के जरिए की थी। वर्ष 2014 में सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ के साथ फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था।