Thursday, December 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशकोरोना से बढ़ी चिंता, मुंबई की सबसे घनी बस्ती धारावी में मिला...

कोरोना से बढ़ी चिंता, मुंबई की सबसे घनी बस्ती धारावी में मिला ओमिक्रॉन संक्रमित

मुंबई: मुंबई के धारावी इलाके में शुक्रवार को तंजानिया से आए नागरिक के जिनोमिन स्क्विेसिंग की जांच रिपोर्ट में ओमिक्रोन वेरियंट का संक्रमण पाया गया है। इस व्यक्ति को मुंबई के सेवन हिल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ मुंबई में ओमीक्रोन संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। महाराष्ट्र में इस समय इन तीनों सहित 11 ओमीक्रोन संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया से मुंबई आया यह व्यक्ति धारावी में रह रहा था। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसकी रिपोर्ट जिनोमिन सिक्वेंसिंग के लिए भेजी गई थी। इस व्यक्ति की जिनोमिन सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आज आई है। इसमें उसके ओमीक्रोन संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस समय 3 ओमीक्रोन संक्रमितों का इलाज मुंबई में , एक संक्रमित का कल्याण में, एक का पुणे में तथा 5 का इलाज पिंपरी-चिंचवड़ में चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस की केंद्र से अपील, भारत रत्न से नवाजे जाएं सीडीएस बिपिन रावत 

मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि मुंबई में ओमीक्रोन वेरियंट के मरीजों का इलाज जारी है। इससे मुंबई वासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। मुंबई की महापौर ने लोगों को कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन करने की अपील की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें