Friday, January 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeटॉप न्यूज़सीएम योगी ने दिया देश के वैज्ञानिकों को धन्यवाद, बोले ये बात

सीएम योगी ने दिया देश के वैज्ञानिकों को धन्यवाद, बोले ये बात

 

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से लड़ने के लिए देश के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किये गये वैक्सीन के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत इकलौता ऐसा देश है, जहां कोविड-19 के लिए 2 वैक्सीन तैयार किए गये हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित पूरा देश कोरोना के खिलाफ सफलतापूर्वक जंग लड़ रहा है। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सभी कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर, पैरा मेडिक्स का भी अभिनन्दन किया है। मुख्यमंत्री प्रदेश में 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग के लिए जनता का भी आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढे़ंः-सचिन बोले- केंद्र नहीं चाहता किसान आंदोलन का हल, दी जा रहीं तारीख पर तारीख

उन्होंने कहा कि सबके प्रयासों से उत्तर प्रदेश कोरोना पर विजय प्राप्त करने में हर हाल में सफल होगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से कोरोना प्रोटोकॉल का निरन्तर पालन करने की अपील करते हुए कहा कि अभी भी मास्क लगाना, दो गज दूरी बनाए रखना अत्यन्त आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी को कोविड वैक्सीनेशन अभियान का ड्राई रन पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें