Dudhwa Tiger Reserve में बाघों की मौत पर CM योगी सख्त, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को हटाया

cm-yogi-adityanath

cm-yogi-adityanath

Dudhwa Tiger Reserve: लखनऊः लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। 50 दिन के भीतर चार बाघों की मौत पर सख्त रूख अपनाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक सुनील चौधरी का हटा दिया है। श्री चौधरी प्रोजेक्ट टाइगर इंचार्ज बने रहेंगे।

बाघों की लगातार हो रही मौत पर सीएम योगी ने चिंता जताते हुए जांच के आदेश भी दिये हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर वन एवं पर्यावरण मंत्री अरूण सक्सेना, अपर मुख्य सचिव वन और वन विभाग के अन्य अधिकारी शनिवार को दुधवा टाइगर रिजर्व पहुंचे और जांच पड़ताल की। वनमंत्री अरूण सक्सेना इस मामले की शीघ्र ही जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगे। टाइगर रिजर्व में बाघों के लगातार मिल रहे शवों से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें..WTC Final: रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, कपिल देव…

चार बाघों की हो चुकी है मौत

मैलानी वन रेंज के कुकरागढ़ा ताल के पास एक नर बाघ का शव फंसा हुआ मिला था। बाघ के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। दुधवा टाइगर रिजर्व के निदेशक बी प्रभाकर के मुताबिक जिस बाघ का शव कुकरागढ़ा ताल में फंसा मिला था। वह पांच से छह दिन पुराना था। बाघ की उम्र छह से सात साल के करीब थी। आशंका जताई जा रही है कि आपसी संघर्ष के दौरान बाघ की मौत हुई है। बाघ के शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल पाएगा। बाघ के मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। इससे पहले दुधवा टाइगर रिजर्व में तीन बाघों और एक बाघिन के शव मिल चुके हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)