Home उत्तर प्रदेश CM Yogi पहुंचे अयोध्या, महंत परमहंस रामचंद्र दास की प्रतिमा का किया...

CM Yogi पहुंचे अयोध्या, महंत परमहंस रामचंद्र दास की प्रतिमा का किया अनावरण

cm-yogi

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 21वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही उनकी दिव्य एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

साधु-संतों को किया संबोधित   

बता दें, इस दौरान CM Yogi ने कार्यक्रम में मौजूद साधु-संतों को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पूज्य संत, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज मेरे लिए पूज्य गुरु के समान थे।

इसके साथ ही CM Yogi ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से भारत की न्यायपालिका की ताकत दुनिया ने देखी। लोग कहते थे कि, अगर फैसला राम मंदिर के पक्ष में हुआ तो सड़कों पर खून की नदियां बहेंगी हालांकि, साधु-संतों ने भरपूर प्रयास किया कि, बातचीत से समस्या का समाधान निकाला जाएगा। लेकिन, जब बातचीत से समस्या का समाधान नहीं हुआ और हठधर्मिता आड़े आने लगी तो साधु संतों ने लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष का रास्ता चुना। इस रास्ते को चुनने के बाद देश में बड़ी मजबूती के साथ आंदोलन हुए। आंदोलन के बढ़ने के कारण मामला न्यायालय में जाता है।

पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और यूपी में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद समस्या का समाधान भी हुआ। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्य संपन्न किया। 22 जनवरी 2024 को 500 सालों का इंतजार खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की। दुनिया भर में यह तारीख प्रेरणा भी बनी।

ये भी पढ़ें: सरकार इन युवाओं को फ्री में करवा रही है CCC और O Level का कोर्स, ऐसे उठाएं लाभ

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि, सनातन आस्था के केंद्र धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में आज प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम की कृपा ही जीवन का आधार है। उनके आशीर्वाद से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version