Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसोमवती अमावस्या पर CM योगी ने किया रूद्राभिषेक, महादेव से की लोकमंगल...

सोमवती अमावस्या पर CM योगी ने किया रूद्राभिषेक, महादेव से की लोकमंगल की कामना

cm-yogi-adityanath-rudrabhishek

लखनऊः भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय सावन माह के दूसरे सोमवार को सोमवती (सोमवार) अमावस्या के विशेष योग में गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक और हवन किया। सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल की कामना की। सावन माह के पहले दिन भी गोरक्षपीठाधीश्वर ने रुद्राभिषेक कर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की थी।

संयोग से गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सावन के दूसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या भी है। इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान शंकर की विशेष पूजा की और अखिल विश्व कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में भोलेनाथ को बिल्व पत्र, कमल पुष्प आदि चढ़ाया। फिर दूध और फलों के रस से रुद्राभिषेक किया।

ये भी पढ़ें..युमना पुल के रखरखाव में नहीं है दिल्ली सरकार की कोई…

मठ के प्रधान पुजारी आचार्य रामानुज त्रिपाठी एवं अन्य आचार्यों एवं पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती की। विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें