Home उत्तर प्रदेश सीएम योगी आज पहुंच रहे हैं सैफई, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि के...

सीएम योगी आज पहुंच रहे हैं सैफई, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि के अफसरों के साथ करेंगे बैठक

लखनऊः समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गढ़ इटावा जनपद के सैफई में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंच रहे हैं। सीएम योगी दोपहर एक बजे तक यहां रहेंगे। सैफई विश्वविद्यालय में स्थित ट्रामा सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय में जनपद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कोरोना वायरस और जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। सैफई में निरीक्षण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्ययनाथ के सैफई आगमन पर यहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी आगमन पर जिले का फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। सीएम योगी की सुरक्षा व्यवस्था को चार एडिशनल एसपी, सात सीओ, चार कंपनी पीएसी लगाई गई है। रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी की गई है।

यह भी पढ़ेंःWHO ने माना, दुनिया में आंकड़ों से तीन गुना ज्यादा है…

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आयुर्विज्ञान संस्थान की स्थापना 2005 में हुई थी। देश में ग्रामीण क्षेत्र में बना यह अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान था। वर्ष 2012 में अखिलेश यादव की सरकार बनने के बाद विस्तार हुआ। 2015 में इसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का रूप दिया गया।

Exit mobile version