Home देश सीएम विजयन का वाम मोर्चे के प्रदर्शन पर बड़ा बयान, कही ये...

सीएम विजयन का वाम मोर्चे के प्रदर्शन पर बड़ा बयान, कही ये बात

cm-vijayan-said-on-the-poor-performance

Thiruvananthapuram : लोकसभा चुनाव में वाम मोर्चे के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को कहा कि वह आत्मनिरीक्षण करेंगे। सीएम विजयन ने एक बयान में कहा, “हमें 2019 में भी ऐसा ही जनादेश मिला था। हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं व हम आत्मनिरीक्षण करेंगे और आवश्यक सुधार करेंगे, शासन में गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे। हम लोगों के बीच जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि कैसे सरकार को बदनाम किया जा रहा है।”

बेहद खराब रहा वाम मोर्चे का प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव में वाम मोर्चे का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उसे सिर्फ एक सीट पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 18 सीटों पर जीत मिली। भाजपा ने एक सीट पर जीत के साथ पहली बार राज्य में अपना खाता खोला। कन्नूर लोकसभा सीट पर बड़ी जीत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने अपनी सांसद सीट बरकरार रखी। उनकी जीत का अंतर एक लाख से ज्यादा हो गया।

यह भी पढ़ें-संदीप पाठक बोले, बीजेपी की सीटें घटी, AAP ने देश के लिए किया काम

त्रिशूर के नतीजों पर क्या बोले नेता

उन्होंने सवाल किया, “आत्मनिरीक्षण के लिए क्या बचा है?” सीएम विजयन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने कहा कि त्रिशूर में भाजपा की जीत मुख्यमंत्री और भाजपा के बीच गुप्त समझौते का नतीजा है।

सतीशन ने कहा, “विजयन पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करते रहे, लेकिन उन्होंने भाजपा या उसके नेताओं के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा। हम पिछले कुछ समय से भाजपा और विजयन के बीच गुप्त समझौते के बारे में जो कह रहे थे, वह अब त्रिशूर के नतीजों से सच साबित हो गया है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

Exit mobile version