Home फीचर्ड CM Mohan Cabinet Meeting : CM मोहन कैबिनेट की बैठक आज, सिंचाई...

CM Mohan Cabinet Meeting : CM मोहन कैबिनेट की बैठक आज, सिंचाई परियोजनाओं समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

cm-mohan-yadav

CM Mohan Cabinet Meeting : सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार यानी 3 सितंबर को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में सिंचाई परियोजनाओं को लेकर जरूरी घोषणा की जा सकती हैं। इसके साथ ही तबादला नीति पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास को लेकर होगी चर्चा  

बता दें, कैबिनेट बैठक के दौरान प्रदेश में निवेश को बढ़ाने देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के संबंध में भी निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले होने की उम्मीद है। बैठक में तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने के लिए नीति पर भी बैठक में विचार हो सकता है। प्रदेश में दो साल से तबादलों पर प्रतिबंध लगा हुआ है, जिसके कारण विभागों को प्रशासकीय दृष्टि से आवश्यक तबादले करने के लिए मुख्यमंत्री समन्वय से अनुमति लेनी पड़ती है। नई नीति से तबादलों में आसानी होगी और सरकारी कामकाज में तेजी आएगी।

सिंचाई परियोजनाओं को मिलेगी स्वीकृति 

कैबिनेट बैठक में सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति दी जाएगी, जिससे किसानों को लाभ होगा। इसके अलावा, प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। बता दें, नर्मदापुरम जिले के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र और मुरैना जिले के सीतापुर के विकास के लिए भी योजनाएं बनाई जाएंगी। साथ ही नर्मदापुरम जिले के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र और मुरैना जिले के सीतापुर को लेकर भी विचार होगा।

ये भी पढ़ें: ‘वोट के लिए ये लोग देश को भी बेच देंगे…’, अखिलेश पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

CM Mohan Cabinet Meeting नये जिलों को लेकर होगी चर्चा  

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पहले ही संभागीय बैठक में नए जिले बनाने का संदेश दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, नए जिले और तहसील बनाने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर ये प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो जुन्नारदेव और बीना के निवासियों को अपने क्षेत्र में ही जिला मुख्यालय की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें अपने कामों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version