सिर्फ पानी को ठंडा नहीं रखते मिट्टी के बर्तन, इन खूबियों को भी जान लें

लखनऊ: गर्मी के मौसम में ठंडा पानी शरीर और मन को सुकून देता है। हमारे देश में सदियों से घड़े का प्रयोग पानी को ठंडा रखने के लिए किया जाता है। समय के साथ नए प्रयोग हुए और जीवनशैली में बड़े बदलाव आए। आधुनिकता के दौर में पानी को ठंडा रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल होने लगा, लेकिन फ्रिज के ठंडे पानी से होने वाले नुकसान को देखते हुए लोग अब फिर मिट्टी के बर्तनों (Clay utensils) को अहमियत दे रहे हैं। गर्मियों में अब फिर घरों में मिट्टी के बर्तनों ने अपनी जगह बना ली है।

ये भी पढ़ें..गैस सिलेंडर रखकर महिला कांग्रेस ने किया महंगाई का जोरदार विरोध

मिट्टी के बर्तन (Clay utensils) में पानी तो ठंडा रहता ही है, साथ ही इस पानी को पीने से सेहत को कई फायदे भी पहुंचते हैं। आइए जानते हैं- पोषक तत्वों से भरपूर – मिट्टी के बर्तन में पानी प्राकृतिक रूप से ठंड होता है और इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है। मिट्टी के बर्तन (Clay utensils) में रखा पानी पीने से ये खनिज तत्व शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है।

पाचन में सहायक – घड़े व सुराही के पानी से पाचन तंत्र ठीक रहता है और एसिडिटी जैसी समस्या भी दूर हो जाती है। इसके अलावा कहा जाता है कि फ्रिज का ठंडा पानी पीने से कोलेस्ट्राल बढ़ता है, जबकि घड़े के पानी से मोटापा नहीं होता है।

गर्मी से बचाए – गर्मी में बाहर से घर आने पर फ्रिज का ठंडा पानी पीना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। गले की खराश इसमें आम समस्या है, जबकि मिट्टी के बर्तन में स्टोर पानी पीने से आपको राहत तो मिलेगी ही, साथ ही इसके साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं।

रासायनिक तत्व नहीं- पानी की बोतलों में बीपीए जैसे हानिकारक रासायनिक तत्व मिलते हैं, जो शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। इसके विपरीत मिट्टी के बर्तन प्राकृतिक खूबियों से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए अमृत समान होते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)