तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुटों में झड़प, 2 जेल अधिकारी समेत 4 कैदी घायल

New Delhi: People hold posters outside the Tihar Jail ahead of the hanging of four convicts in the 2012 Nirbhaya rape case, in New Delhi on March 20, 2020. (Photo: IANS)

नई दिल्लीः तिहाड़ जेल में शुक्रवार देर शाम कैदियों के दो गुटों में झड़प हो गई। हालात पर काबू करने के दौरान कैदी जेल कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। इस हाथापाई में सहायक जेल अधीक्षक और एक वार्डर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चार कैदियों को भी गंभीर चोटें लगी। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारी ने कहा, “जेल नंबर 4 के अंदर तिहाड़ जेल के अधिकारियों और कैदियों के बीच हाथापाई हुई। इस घटना में 4 कैदियों के साथ सहायक अधीक्षक सुनील और वार्डन नीरज शौकीन घायल हो गए।”

ये भी पढ़ें..बचाव अभियान: एयर इंडिया रोमानिया, हंगरी के लिए शुरू करेगी उड़ानें

तिहाड़ जेल के अधिकारी ने कहा कि जेल नंबर 4 में कुछ कैदी शुक्रवार शाम एक अन्य कैदी को पीटने की कोशिश कर रहे थे और जेल स्टाफ ने बीच-बचाव कर उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा, “जेल अधिकारियों और कैदियों सहित सभी घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है।”

मिली जानकारी के मुताबिक जेल कर्मियों ने मारपीट कर रहे कैदियों को अलग करने की कोशिश की। इसी दौरान कैदियों के एक गुट ने जेल कर्मियों पर ही हमला कर दिया। जेल कर्मियों पर हमला की जानकारी मिलते ही जेल की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को वहां भेजा गया। उसके बाद हालात पर काबू पाया गया। मारपीट में सहायक जेल अधीक्षक और एक वार्डर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चार कैदियों को भी गंभीर चोटें लगी। सभी को डीडीयू अस्पताल भेजा गया। वहीं मामूली रूप से घायल अन्य कैदियों और जेल कर्मियों को जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जेल महानिदेशक का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)