चीन ने नैंसी पेलोसी पर लगायी पाबंदी, पीएम किशिदा ने ड्रेगन को बताया क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

kishida
kishida

बीजिंगः अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन शांत नहीं हो रहा है। अब चीन ने नैंसी पेलोसी और उनके परिवार पर पाबंदियों का ऐलान कर दिया है। इस बीच नैंसी पेलोसी के जापान पहुंचने के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी गरजे हैं। उन्होंने चीन से क्षेत्रीय शांति को खतरा बताया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन अब व्यक्तिगत पाबंदियों पर उतर आया है।

चीन की धमकियों की परवाह किये बिना पेलोसी बीते मंगलवार को एक दिन के दौरे पर ताइवान गयी थीं। तब से बौखलाया चीन ताइवान पर तो पहले ही पाबंदियां लगा चुका था, अब शुक्रवार को नैंसी पेलोसी और उनके परिवार पर पाबंदियों का ऐलान कर दिया गया। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पेलोसी का कृत्य चीन के आंतरिक मामलों में गंभीर हस्तक्षेप की श्रेणी में आता है। पेलोसी ने चीन की एकता और अखंडता को कमजोर करने का प्रयास किया है। इसलिए पेलोसी व उनके परिवार पर प्रतिबंध लगाया गया है।

ये भी पढ़ें..करियर में बाधा बनने के डर से दिव्यांग बेटी को मां…

इस बीच नैंसी पेलोसी जापान यात्रा पर पहुंची हैं। उनके जापान पहुंचने के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शुक्रवार को कहा कि ताइवान की ओर लक्षित चीन का सैन्य अभ्यास एक ‘‘गंभीर समस्या’’ को दिखाता है। उन्होंने कहा कि चीन के इस कृत्य से क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है। किशिदा ने यह बयान चीन द्वारा दागी गयी पांच मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरने के बाद दिया है। इसे लेकर जापान और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…