Friday, January 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यहेल्थभारत में खतरनाक चीनी वायरस HMPV ने दी दस्तक, दो बच्चे मिले...

भारत में खतरनाक चीनी वायरस HMPV ने दी दस्तक, दो बच्चे मिले संक्रमित

HMPV Case in India: कोरोना जैसे खतरनाक चीनी वायरल ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने भारत में दस्तक दे दी है। भारत में अब तक HMPV के दो मरीज मिले हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक अस्पताल में दो बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

3 और 8 महीने के बच्चों में HMPV की पुष्टि हुई है। हैरानी की बात यह है कि इस बच्चे का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। चीन में ऐसे मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच यह भारत का पहला मामला है। इन दो मामलों के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।

HMPV के कोरोना जैसे ही लक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस वायरस के दो मरीजों के पाए जाने की पुष्टि की है। इस बीमारी को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) अलर्ट मोड पर है। ICMR ने नियमित निगरानी के जरिए कर्नाटक में इस वायरस के दो मरीजों का पता लगाया है। 3 और 8 महीने के बच्चों में HMPV की पुष्टि हुई है।

दोनों बच्चे रुटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। यहां यह बताना जरूरी है कि HMPV ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों को अपना निशाना बनाता है। चीन में भी यह वायरस ज्यादातर बच्चों में पाया गया है। इसके लक्षण कोरोना जैसे ही हैं। इससे सर्दी-खांसी भी होती है।

HMPV Case in India: स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह अलर्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे पहले शनिवार को कहा था कि निगरानी तंत्र के साथ देश सांस संबंधी बीमारियों के प्रबंधन के लिए पूरी तरह तैयार है। मंत्रालय ने पिछले कुछ हफ्तों में चीन में सांस के रोगियों की बढ़ती संख्या पर चर्चा करने के लिए एक संयुक्त निगरानी समूह की बैठक आयोजित की थी। सभी उपलब्ध चैनलों के माध्यम से स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है। इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन से समय-समय पर स्थिति के बारे में अपडेट साझा करने का अनुरोध किया गया।

ये भी पढ़ेंः- OYO होटलों में अब प्रेमी जोड़ों की नहीं मिलेगी एंट्री ! बदल गए नियम

HMPV वायरस क्या है, कितना है खतरनाक

HMPV एक RNA वायरस है जो आमतौर पर सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण पैदा करता है। इससे खांसी या गले में घरघराहट हो सकती है। नाक बह सकती है या गले में खराश हो सकती है। ठंड के मौसम में इसका खतरा अधिक होता है। इसके लक्षण संक्रमित होने के बाद 3 से 5 दिनों में दिखने लगते हैं।

HMPV वायरस और कोरोना वायरस दोनों ही अलग-अलग परिवार का हिस्सा हैं। इसके बावजूद इनमें कई चीजें एक जैसी हैं। दोनों वायरस से बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है। हालांकि अभी तक इस वायरस का ऐसा कोई वैरिएंट नहीं देखा गया है, जो कोरोना की तरह विस्फोटक तरीके से फैलता हो।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें