Home छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, सांसद समेत 359 कार्यकर्ताओं...

भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, सांसद समेत 359 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

रायगढ़: राज्य सरकार के द्वारा बिना अनुमति के धरना आंदोलन व सभा के आयोजन पर रोक लगाने के फरमान के विरोध में सोमवार को भाजपा (BJP) ने जेल भरो आंदोलन किया। सांसद गोमती साय (MP Gomti sai) के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा (BJP) कार्यालय से पहले रैली निकाली और कलेक्टोरेट के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कलेक्टोरेट के पहले ही बैरीकेड्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्तांओं की पुलिस के साथ झूमाझटकी और धक्कामुक्की भी हुई। जेल भरो आंदोलन के तहत सांसद गोमती साय सहित 359 लोगों ने गिरफ्तारी भी दी।

यह भी पढ़ेंः-कुल्लू में दर्दनाक हादसा, दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में…

इस दौरान सांसद गोमती साय (MP Gomti sai) का कहना था कि सरकार ने इस आदेश को लागू कर प्रदेश को आपातकाल की स्थिति में ला खड़ा किया है। सरकार का यह निर्णय लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। भाजपा इसके विरोध में आंदोलन लगातार जारी रखेगी। जिस तरह से कांग्रेस की सरकार ने काला कानून लागू किया है जनता अपने हक की लडाई नहीं लड़ सकती। धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम भी नहीं कर सकती। कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसलिए हमने आज प्रदेश भर में आंदोलन किया है। वहीं, पूर्व पार्षद आशीष ताम्रकार ने कलेक्ट्रेट के पास स्टॉल लगाकर चिलचिलाती धूप में राहत पहुंचाने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पुलिस बल को आम पना पिला कर उनका गला तर किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version