Home टॉप न्यूज़ Chandrayaan 3: विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर दोबारा की सॉफ्ट...

Chandrayaan 3: विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर दोबारा की सॉफ्ट लैंडिंग, ये एक्सपेरिमेंट भी हुआ सफल

Chandrayaan-3-Vikram-Lander

Chandrayaan-3, Vikram Lander: चंद्रयान-3 मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बड़ा अपडेट दिया है। इसरो ने एक बार फिर चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई है। सोमवार को ISRO ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर जानकारी दी कि विक्रम लैंडर अपने मिशन उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ गया है।

40 सेमी की दूरी पर कराई दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग

इसरो ने कहा कि कमांड मिलने पर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने इंजन को ‘फायर’ कर दिया। अनुमान के मुताबिक, यह खुद को करीब 40 सेमी ऊपर उठा लिया और 30-40 सेमी आगे की दूरी पर सुरक्षित उतर गया। इसरो ने कहा कि विक्रम लैंडर की दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग की इस प्रक्रिया से भविष्य में नमूनों की वापसी और चंद्रमा पर मानव अभियान की उम्मीदें बढ़ गई हैं। विक्रम के सिस्टम ठीक से काम कर रहे हैं और अच्छी स्थिति में हैं। रैंप और चेस्ट और ILSA पेलोड (उपकरण) को वापस लैंडर में भेज दिया गया और प्रयोग के बाद सफलतापूर्वक पुन: तैनात किया गया। इससे पहले प्रज्ञान रोवर अपना काम पूरा कर चुका है।

ये भी पढ़ें..Chandrayaan-3: सारे काम खत्म कर चांद पर ही सो गया प्रज्ञान, जानें क्या है ISRO का आगे का प्लान ?

 रोवर प्रज्ञान पूरा किया कार्य

इससे पहले इसरो ने बताया कि चंद्रमा पर मौजूद रोवर प्रज्ञान को स्लीप मोड में डाल दिया है। इसरो ने शनिवार को 26 किलोग्राम वजनी चंद्रमा रोवर प्रज्ञान को निष्क्रिय कर दिया क्योंकि उसने अपना मिशन पूरा कर लिया है। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक संदेश में कहा, रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क किया गया है और स्लीप मोड पर सेट किया गया है। APXS और LIBS पेलोड बंद हैं। इन पेलोड से डेटा लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर प्रेषित किया जाता है। कहा, इस समय बैटरी पूरी तरह चार्ज है। रोवर को ऐसी दिशा में रखा गया है कि जब 22 सितंबर 2023 को चंद्रमा पर अगला सूर्योदय हो तो सूर्य की रोशनी सौर पैनलों पर पड़े। इसका रिसीवर भी चालू रखा गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version