Chandrayaan 1 मिशन के निदेशक श्रीनिवास हेगड़े का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

0
39
srinivas-hegde-death-chandrayaan-1-mission

Srinivas Hegde, बेंगलुरु: पहले चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ (Chandrayaan 1) के निदेशक श्रीनिवास हेगड़े (Srinivas Hegde) का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। 71 वर्षीय हेगड़े ने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। श्रीनिवास हेगड़े ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ तीन दशकों (1978 से 2014) तक काम किया।

हेगड़े अंतरिक्ष एजेंसी के कई ऐतिहासिक मिशनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें सबसे उल्लेखनीय 2008 में लॉन्च किया गया चंद्रयान-1 था। यह भारत का पहला चंद्र मिशन था। इस मिशन ने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की अभूतपूर्व खोज की थी। सेवानिवृत्ति के बाद वह बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप टीम इंडस से जुड़े रहे।

1978 से 2014 तक इसरो के लिए काम किया

गौरतलब है कि हेगड़े ने 1978 से 2014 तक इसरो में काम किया था। इसके अलावा यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) के सदस्य रहते हुए उन्होंने कई अंतरिक्ष मिशन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वैसे, जिस चंद्रयान मिशन 1 की वजह से हेगड़े चर्चा में आए थे, वह काफी सफल रहा था। भारत ने इसी मिशन के जरिए चांद पर पानी की खोज की थी। इसके बाद चंद्रयान 2 और चंद्रयान 3 भी लॉन्च किए गए। चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया था।

ये भी पढ़ेंः-Latehar Train Accident: आग की अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कूदे यात्री, तीन की मौत

पूर्व वैज्ञानिक ने जताया दुख

हेगड़े के निधन पर पूर्व वैज्ञानिक और URSC के निदेशक एम अन्नादुरई ने श्रीनिवासुदुख जताया है। उन्होंने कहा है कि 1982 में जब वह इसरो से जुड़े थे, तब हेगड़े उनके बॉस थे, उन्होंने कई महत्वपूर्ण मिशन में काफी मदद की थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)