Home आस्था Chandra Grahan 2025: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण,...

Chandra Grahan 2025: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा इसका प्रभाव

Chandra-Grahan-on-holi

Chandra Grahan 2025: साल 2025 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमें से एक ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। साल पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च यानी होली के दिन लगेगा। यह पूर्ण ग्रहण होगा। हालांकि भारत में दिखाई न देने के कारण इस चंद्र ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और प्रशांत क्षेत्र में दिखाई देगा। साल 2025 में चार ग्रहण दिखाई देंगे। इनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे।

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण की तिथि और समय

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेंद्र मिश्र ने बताया कि पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को फाल्गुन मास की शुक्ल पूर्णिमा को लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10:41 बजे से दोपहर 14:18 बजे तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भागों, यूरोप के अधिकांश भागों, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका आदि में दिखाई देगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए धार्मिक दृष्टि से इस ग्रहण का भारत में कोई महत्व नहीं होगा।

किन राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव

खगोलीय दृष्टि से यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फागुनी नक्षत्र में लगेगा, इसलिए सिंह राशि और उत्तरा फागुनी नक्षत्र में जन्मे लोगों के लिए यह ग्रहण विशेष रूप से प्रभावशाली रहने वाला है। चंद्र ग्रहण के दिन सूर्य और शनि चंद्रमा से सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे और चंद्रमा को पूर्ण सप्तम दृष्टि से देखेंगे। चंद्र ग्रहण के दिन सूर्य और शनि चंद्रमा से सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे और चंद्रमा को पूर्ण सप्तम दृष्टि से देखेंगे।

ऐसे में इसका प्रभाव और भी गहरा देखने को मिलेगा। इस दिन चंद्रमा से दूसरे भाव में केतु, सप्तम भाव में सूर्य और शनि, अष्टम भाव में राहु, बुध और शुक्र, दशम भाव में बृहस्पति और एकादश भाव में मंगल रहेंगे। इस प्रकार होली और दिवाली पर सूर्य और चंद्र ग्रहण महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति- चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा, जो इसे विशेष रूप से प्रभावशाली बनाता है।

ये भी पढ़ेंः- Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय

ग्रहण के समय चंद्रमा अपनी राशि सिंह में रहेगा। जबकि सूर्य और शनि चंद्रमा के सप्तम भाव में स्थित होंगे और उस पर पूर्ण सप्तम दृष्टि डालेंगे, जिससे ग्रहण का प्रभाव तीव्र होगा। केतु चंद्रमा के दूसरे भाव में स्थित होंगे, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। राहु, बुध और शुक्र चंद्रमा के अष्टम भाव में स्थित होंगे, जिसका कुछ राशियों पर मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा। गुरु चंद्रमा के दशम भाव में होंगे, जिससे धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी।

Chandra Grahan 2025: 7 दिसंबर को लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष की शुरुआत में लगेगा और यह भारत में दिखाई देगा, जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। ग्रहण के दौरान शुभ कार्य और पूजा-पाठ वर्जित होते हैं। लापरवाही या असावधानी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version