‘बुर्ज खलीफा’ सॉन्ग पर चहल की पत्नी धनश्री ने किया गजब डांस…देखें VIDEO

मुंबईः युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अपने लाजवाब डांस के लिए जानी जाती हैं। धनश्री को सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं। लोग उनके डांस को काफी पसंद करते हैं और अक्सर उनके डांस वीडियो की डिमांड करते हुए देखे जाते हैं। इसी क्रम में अब धनश्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है, जिसमें वे ‘बुर्ज खलीफा’ गाने पर गजब के अंदाज में डांस करती हुई देखी जा सकती हैं।