इस कुएं में पड़ी है भांग

मुंबई माया की नगरी है। ऐसी माया जो साधु-संतों की साधना भंग करती रही है पर मित्रों, इस माया को केवल कलयुग की मत कहना। यह रामायण काल, महाभारत काल से होकर यहां तक आई है। यह माया पहली है जो निरंतर चलती रही है। देवराज इंद्र तक इसका स्वाद ले चुके हैं। तमाम जगहों से इसका मोहभंग भी हुआ। यह अमेरिका भी गई। इसके जाल में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन फंस चुके हैं। यूपी के सीएम रहे स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी से भी यह मिल चुकी है। जब वह आंध्र प्रदेश में गवर्नर थे। हिंदुस्तान की सेना तक इसका जलवा रहा है।

इस माया का एक काम तो खराब है। यह स्थिर नहीं रहती और अपना टेस्ट बदलती रहती है। इन दिनों यह मुंबई में धूम मचाए है। जिसे देखो वह मुंबई की ओर भागा जा रहा है। गोवा तक इसके हजारों चरण हैं। बॉलीवुड तो इसका घर है। इन दिनों मायानगरी की पवित्रता सुर्खियों में है। यहां माया के साथ माल भी चलता है। सोशल मीडिया पर भी यह माल मांगा जा रहा है। खूब कमाल की चीज है। होटल से लेकर समुद्री बीच तक माया और माल मदमस्त किए हैं। किसी-किसी को तो बेहोशी की हालत में यहां से नग्न हालत में उठाकर उनके ठिकाने तक पहुंचाना पड़ता है। तमाम लोग जब इस माल के बारे में सुनते हैं तो उनकी इनके ठिकानों पर जाने की जिज्ञासा बढ़ ही जाती है। सोचने लगते हैं कि वहां शायद पूनम पांडे, सनी लीयोन, अंजलि कारा, गया पाटल, एरियाना मिस्त्री, आशा कुमारा, लिआह जये, एक्ट्रेस रेशमा, माधुरी पटेल को करीब से देखने का सौभाग्य मिल जाए। कुछ तो उनसे मिलने की इच्छा रखते हुए मर भी जाते हैं। इनको आत्मसात करने की पूरी कोशिश चल रही है।

तमाम लड़कियों को छोटे कपड़े पहनने में ज्यादा आराम का ज्ञान मायावी लोगों ने ही दिया है। दिन की ड्यूटी से ज्यादा रात वाली फायदेमंद है। थकान मिटाने के लिए सुशांत और रिया ने भी बहुत कुछ सिखा दिया है। दशकों तक इसका अनुसरण होता रहेगा। जब कंगना ने कहा कि सुशांत मामले की जांच कायदे की हो, तो तमाम लोगों को गुस्सा आ गया। जिसे देखो माया के घर को बदनाम करने की साजिश बताने लगे। जया बच्चन, संजय राउत, हेमा मालिनी, नगमा, राखी सावंत, उर्मिला मांतोंडकर के अलावा तमाम लोग जुबानी जंग पर उतर आए। इस माया नगरी को मंदिर बताने लगे। एक पोर्न हिरोइन ने ठीक ही कहा कि उसका सेक्स भी एक एक्टिंग है। यहां एक के बाद एक दूसरे माल की तलाश में पकड़े जा रहे हैं।

जब रिया ने कहा था कि सुशांत उनके मिलने से पहले डिप्रेशन के शिकार थे तो बॉलीवुड सितारे उसके समर्थन में आ गए। अब सब चुप हैं। राजनीतिक नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप, नार्कोटिक्स विभाग की कार्रवाई, प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ, सीबीआई जांच, पिता की एफआईआर इंसाफ के लिए प्रधानमंत्री को सुशांत की बहन की चिट्ठी, बॉलीवुड में बाहरी के खिलाफ गैंगवार का आरोप, पैसे की हेराफेरी के आरोप और ना जाने क्या-क्या…। अब तक गिरफ्तार किए गए करीब 19 लोगों से पूछताछ एवं कुछ वाट्सएप चैट में कई बड़े स्टार्स के नाम सामने आए हैं।

यह भी पढ़ेंः-भू-माफियाओं का साम्राज्य ध्वस्त कर रही यूपी सरकार

कहा जा रहा है कि मायावी लोगों के लिए चरस, गांजा, भांग, डोडा के अलावा तमाम महंगी नशीली चीजें इनकी सीक्रेट पार्टी का हिस्सा होती रही हैं। अभी तो तमाम लोग डर रहे होंगे कि कहीं वह भी न पकड़े जाएं। यह देश की अर्थव्यवस्था, लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी संकट बना हुआ है। हजारों युवा इसकी लत में फंस रहे हैं। ग्लैमर और अनावश्यक आधुनिकता की वकालत कर असामाजिक कार्यों को मौका दे रहे हैं। सरकार की आय के स्रोतों को खोखला तो करते ही हैं, तमाम तरह के अपराधों की पृष्ठभूमि तैयार करते हैं। इतने सारे नाम आने के बाद तो कहा ही जाएगा कि इस कुएं में ही भांग पड़ी है।