Featured आस्था

कलयुग के अंत तक मनुष्य की लंबाई रह जाएगी 4 इंच, वेदों में किये गये कई रहस्योद्घाटन

bhagwan-vishnu
bhagwan-vishnu1

नई दिल्लीः हिंदू धर्म में चार वेद में चार युगों के कई रहस्यों के बारे में विस्तार से लिखा गया है। समय-समय पर वेदों में लिखी हुई बातें प्रमाणित भी हुई हैं। वेदों में चार युगों का वर्णन किया गया है इनमें सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग शामिल है। वेदों में इन युगों में मानव जीवन-मरण और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में लिखा गया है। चार युगों में सबसे पहला युग है सतयुग। इस युग में देवी-देवताओं के मनुष्यों की भांति पृथ्वी पर रहने का वर्णन मिलता है। इस युग को स्वर्णयुग भी कहा जाता है। इस युग के बाद से ही मनुष्य पतन की तरफ बढ़ता चला आया है। दूसरा युग है त्रेतायुग। इस युग में भगवान विष्णु के अवतार मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने धरती पर अवतार लिया और असत्य पर सत्य का विजय का परचम लहराया। तीसरा युग है द्वापर युग। इस युग में भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लिया और अपनी विभिन्न लीलाओं से मनुष्यों को विभिन्न संदेश दिया। चौथा और अंतिम युग है कलयुग। जोकि वर्तमान में चल रहा है। इसके बारे में वेदों में बताया गया है कि इस युग में अधर्म चरम पर होगा। इस युग में मनुष्य ही श्रेष्ठ होगा। कलयुग के बारे में और भी कई भविष्यवाणियां वेदों में की गयी है जिन्हें जानकर आप हैरान रह जायेंगे।

ये भी पढ़ें..मंगलवार 29 नवम्बर 2022 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल

कलयुग की अवधि
वेदों में कलयुग की अवधि 4,32,000 वर्ष बतायी गयी है। इस युग को अन्य तीनों युगों से छोटा माना गया है। इस युग के बारे में वेदों में कहा गया है कि इस युग में अहंकार, अधर्म और पाप चरम पर होगा। इस युग में दया का भाव और सत्य की राह पर चलने वाले बेहद कम ही मनुष्य होंगे। धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या में भी कमी होगी। यहां यह बता दें कि कलयुग को शुरू हुए साढ़े पांच हजार वर्ष हो चुके हैं।

कलयुग को लेकर कई और भविष्यवाणियां
कलयुग के बारे में वेदों में कई भविष्यवाणियां की गयी हैं। इनमें मनुष्य का रहन-सहन भी शामिल है। वेदों में कहा गया है कि जैसे-जैसे कलयुग का समय आगे बढ़ता जाएगा। वैसे-वैसे मनुष्य की लंबाई कम होती जाएगी और कलयुग के अंत के समय में मनुष्य की लंबाई 4 इंच रह जाएगी और उम्र केवल 12-20 वर्ष हो जाएगी। इसके बाद कलयुग का अंत हो जाएगा और फिर से सतयुग की शुरूआत होगी। यह भी कहा गया है कि इस युग के अंत के समय भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेंगे। वेदों में बताया गया है कि सतयुग में मनुष्य की लंबाई लगभग 32 फिट थी। जोकि त्रेतायुग में घटकर लगभग 21 फिट रह गयी। फिर द्वापरयुग में मनुष्य की लंबाई 11 फिट थी। वहीं अब वर्तमान कलयुग में मनुष्य में लंबाई 5.5 फिट रह गई है। वहीं वर्तमान कलयुग में मनुष्य की आयु मात्र 100 साल है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…