देश Featured

रांची में जी-20 बैठक से पहले अधिकारियों ने की बैठक, दिये दिशा-निर्देश

g20-mmeting-officers
 g20-mmeting-officers रांची: राजधानी रांची में दो-तीन मार्च को झारखंड राज्य में प्रस्तावित जी- 20 समिट के दौरान विभिन्न देशों के डेलिगेट्स झारखंड भ्रमण पर रहेंगे। डेलिगेट्स को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए संपर्क अधिकारी इनके साथ रहेंगे। इसे लेकर शुक्रवार को डेलिगेट्स के साथ संपर्क अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति के लिए चिन्हित पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गयी। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की निदेशक अंजली यादव और जैप आईटी के निदेशक विशाल सागर ने संपर्क अधिकारी की प्रतिनियुक्ति के लिए चिन्हित पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। पीपीटी के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को जी-20 समिट से संबंधित जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उपायुक्त ने कहा कि जी-20 सम्मेलन में संपर्क अधिकारी के तौर पर जिन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होगी, वो डेलिगेट्स के आगमन, भ्रमण, होटल में ठहरने और प्रस्थान के समय प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अपने कार्यों का सही तरीके से निर्वहन करेंगे। डॉ. मनीष रंजन ने पीपीटी के माध्यम के संपर्क अधिकारी की प्रतिनियुक्ति के लिए चयनित पदाधिकारियों को जानकारी दी। रंजन ने डेलिगेट्स के सहयोग, व्यवहार और डूज एवं डोंट को लेकर चिन्हित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ये भी पढ़ें..शिवाजीनगर से अब चलेंगी छह जोड़ी ट्रेनें, मध्य रेलवे ने किया लोकल सेवाओं में बदलाव अंजली यादव ने बताया गया कि जी-20 के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नोडल विभाग हैं। इसमें ज्यादातर डेलिगेट्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी से होंगे। कुल 130-150 डेलिगेट्स झारखंड भ्रमण पर रहेंगे। इसमें 60-70 जी-20 देशों के डेलिगेट्स, 50-60 भारतीय डेलिगेट्स तथा 30 एमईए/डीएसटी/सीएसआईआर के ऑफिशियल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए यह बड़ा आयोजन है, सभी पदाधिकारियों से गंभीरतापूर्वक अपने कार्य और दायित्व के निर्वहन की अपेक्षा है। इस अवसर पर विशाल सागर की ओर से चिन्हित पदाधिकारियों को उनके पहनावा, व्यवहार आदि से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)