नई दिल्लीः अगर घर पर मेहमान आ रहे हों या फिर नाश्ता बनाना हो। क्या ऐसा बनाया जाए जो सबको पसंद आए। यह सोचने में सबसे ज्यादा समय लग जाता है। अगर आप भी इसी सोच में परेशान होती हैं तो हम आपके बता रहे हैं बिल्कुल एक नई रेसिपी। ये है गार्लिक चीज बाॅल्स। ये रेसिपी ब्रेड से आप बना सकते हैं। खास बात है कि ये रेसिपी आपके घर में बच्चों को बहुत पसंद आएगी और इसे बनाना भी काफी आसान है। ये रेसिपी शेयर की है जानी-पहचानी होम शेफ पारूल गुप्ता (cook with parul) ने। आइए जानें रेसिपी -
चीज बाॅम्ब बनाने के लिए जरूरी सामग्री -
- शिमला मिर्च - 3 टेबल स्पून
- काॅर्न - 4 टेबल स्पून
- मोजरेला चीज - 5 टेबल स्पून
- सिजनिंग - 1 टी स्पून
- नमक - आवश्कतानुसार
गार्लिक बटर बनाने के लिए -
- पिघला बटर - 2 टेबल स्पून
- लहसुन - 1 टेबल स्पून कटी हुई
- सिजनिंग - 1 टी स्पून
- चिली फ्लेक्स - 1 टी स्पून
- हरी धनिया कटी - 1 टेबल स्पून