Home फीचर्ड Boondi Road Accident : सड़क हादसे में खाटूश्याम जा रहे 6 श्रद्धालुओं...

Boondi Road Accident : सड़क हादसे में खाटूश्याम जा रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, तीन गंभीर रुप से घायल

boondi-road-accident

Boondi Road Accident : मामला राजस्थान के बूंदी का है जहां रविवार की सुबह ट्रेन की टक्कर से कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौके पर पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक

मामले की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा और हिंडोली पुलिस उप अधीक्षक मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि, कार सवार यात्री मध्य प्रदेश के देवास से खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं रविवार की सुबह करीब 4 बजे हादसा हुआ और कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई।

Boondi Road Accident पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी 

जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि, मध्य प्रदेश के देवास से 9 लोग 14 सितंबर की रात खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। कोटा होती हुई इनकी गाड़ी हिंडोली पहुंची थी। हिंडोली थाना क्षेत्र के हाईवे की पुलिया के पास (लघधरिया भैरू जी के स्थान) गलत साइड से आकर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार मदन निवासी देवास, मांगी लाल निवासी देवास, महेश निवासी देवास, राजेश और पूनम की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मनोज निवासी देवास, प्रदीप निवासी देवास तथा अनिकेत निवासी देवास घायल हैं। इनमें से प्रदीप की हालत गंभीर है। उसे कोटा रेफर किया गया है। बाकी दोनों घायलों का इलाज बूंदी में चल रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version