Featured मनोरंजन

बाॅलीवुड के मशहूर फिल्म एडिटर अजय शर्मा का कोरोना से निधन

HS-2021-05-05T161448.753

मुंबईः बॉलीवुड के जाने माने युवा फिल्म एडिटर अजय शर्मा का निधन हो गया है। अजय शर्मा कोरोना संक्रमित थे और पिछले दो हफ्ते से नई दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अजय शर्मा के निधन की पुष्टि फिल्म अभिनेता व निर्देशक आनंद तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अजय शर्मा की एक तस्वीर शेयर करते हुए की है।

आनंद तिवारी के इस पोस्ट के बाद से हर कोई अजय शर्मा के निधन से स्तब्ध हैं। मनोरजंन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये अजय शर्मा को श्रंद्धाजलि दे रही हैं। गौरतलब है अजय शर्मा अपने पीछे अपनी पत्नी और चार साल के बेटे को छोड़ गए हैं। अजय शर्मा के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं मनोरंजन जगत में भी उनके निधन से शोक की लहर है।

यह भी पढ़ेंःआकांक्षा दुबे ने Bar में समर सिंह के सॉन्ग पर मचाया...

अजय शर्मा ने जग्गा जासूस, लूडो, प्यार का पंचमामा 2, इंदू की जवानी, कारवां, हाई जैक, क्रुक जैसी कई फिल्मों को एडिट किया है। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल अमेजॉन प्राइम पर आई हिट वेब सीरीज बैंडिट बंदिश को भी एडिट किया था। इसके साथ ही उन्होंने जॉली 1995 नामक एक शॉर्ट फिल्म का निर्देशन भी किया था। अजय शर्मा का निधन मनोरंजन जगत की बड़ी क्षति हैं।